पुणे की जेल से आज छूटेंगे संजय दत्त
संजय दत्त गुरुवार सुबह पुणे की येरवड़ा जेल से रिहा हो रहे हैं। अवैध हथियार रखने के केस में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। उनकी रिहाई से पहले पत्नी मान्यता दत्त परिवार के साथ पुणे पहुंचेंगी। बहन प्रिया दत्त भी आएंगी।
पुणे। संजय दत्त गुरुवार सुबह पुणे की येरवड़ा जेल से रिहा हो रहे हैं। अवैध हथियार रखने के केस में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। उनकी रिहाई से पहले पत्नी मान्यता दत्त परिवार के साथ पुणे पहुंचेंगी। बहन प्रिया दत्त भी आएंगी। संजय चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना होंगे। इसी बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट में संजय की रिहाई के खिलाफ पिटीशन दायर हुई है, जिस पर गुरुवार को ही सुनवाई होनी है।
- जेल के सूत्रों ने dainikbhaskar.com को बताया- संजय दत्त की रिहाई के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से ही जेल के गेट को खोल दिया जाएगा ताकि वे अपने परिवार या वकीलों की मदद से सभी फॉर्मेलिटीज पूरी कर सकें।
- संजय की बहन प्रिया दत्त और बहनोई ओवेन रॉनकॉन उन्हें रिसीव करने जेल आएंगे। पत्नी मान्यता, दोनों बच्चे शाहरान, इकरा सहित बाकी करीबी लाेग भी जेल परिसर पहुंचेंगे।
- माना जा रहा है कि मान्यता चार्टर्ड प्लेन से ही पुणे आएंगी। संजय उन्हीं के साथ मुंबई रवाना होंगे।