Move to Jagran APP

पुणे की यरवदा जेल से 25 फरवरी को रिहा होंगे अभिनेता संजय दत्त

संजय दत्त 25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे। पहले उनके 27 फरवरी को जेल से रिहाई की बात सामने आ रही थी। मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई थी। उनकी रिहाई 105 दिन पहले हो रही है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2016 05:05 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 05:15 AM (IST)
पुणे की यरवदा जेल से 25 फरवरी को रिहा होंगे अभिनेता संजय दत्त

पुणे संजय दत्त 25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे। पहले उनके 27 फरवरी को जेल से रिहाई की बात सामने आ रही थी। मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा सुनाई थी। वे 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी हैं। पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी रिहाई 105 दिन पहले हो रही है।

loksabha election banner

सूत्रों का कहना है कि जेल में उनका बर्ताव अच्छा होने के कारण यरवदा जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था। राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। अदालत ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजार चुके थे। लिहाजा, साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी। उन्होंने करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है। कानून के जानकारों का कहना है कि हर कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट देने का नियम है।

संजय दत्त 21 मई, 2013 से पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन 42 महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी। 1993 ब्लास्ट के बाद राकेश मारिया को इन्वेस्टिगेशन की कमान मिली थी। उन्होंने ही संजय को एके47 और दूसरे हथियार रखने के केस में अरेस्ट किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.