माॅडल संग दो भाईयों ने रेप कर बनाया वीडियो
पिंपरी के मोशी इलाके में दो सगे भाईयों ने एक माॅडल से शादी का झांसा देकर रेप किया। इसका उन्होंने वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। माॅडल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुणे। पिंपरी के मोशी इलाके में दो सगे भाईयों ने एक माॅडल से शादी का झांसा देकर रेप किया। इसका उन्होंने वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। माॅडल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
-मूल रुप से अंधेरी की रहने वाली पीडित माॅडल(25) से पुणे के भोसरी में रहनेवाले ज्ञानेश्वर लांडे और मयूर लांड़े नामक दो भाईयों ने शादी का झांसा देकर रेप किया।
-पिछले तीन साल से दोनों आरोपी उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप कर रहे थे।
- दोनों भाईयों ने गोवा पुणे और पिंपरी में कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
-पीडित के मुताबिक वह दोनों से तंग आ चुकी थी।
-6 फरवरी को आरोपियों ने दोबारा वहीं हरकत की और रेप का वीडियो बनाया।
-पीडित को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।
-माॅडल आरोपियों की धमकी से सदमे में थी।
-आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
-पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।