पुणे में मेट्रो को तत्काल मिलेगी मंजूरी : सीएम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में कहा कि पुणे मेट्रो परियोजना को केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार तत्काल मंजूरी देगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानभवन में बैठक हुई।
पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में कहा कि पुणे मेट्रो परियोजना को केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार तत्काल मंजूरी देगी। पुणे शहर के लंबित प्रश्नों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानभवन में बैठक हुई। बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि शहर के मेट्रो परियोजना को लेकर केन्द्रीय नगरविकास मंत्री वैंकया नायडू से चर्चा हुई है।
फिलहाल उक्त परियोजना पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड के समक्ष जाने की अपेक्षा है। इस बोर्ड की मंजूरी मिलते ही केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा भी तत्काल मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए पुणे महानगर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन नामक कंपनी स्थापन की जाएगी। इस संदर्भ मंे दो ही दिन में नई दिल्ली में केन्द्रीय नगरविकास मंत्री नायडू से विस्तृत चर्चा की गई है। उन्हांेने इस संदर्भ में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा ऐसा कहा है।
स्थानीय परिवहन सेवा में सुधार का प्रयास
मुख्यमंत्री ने सूचना की है कि स्थानिय परिवहन सेवा पीएमपीएमएल में सुधार लाने के लिए बिजनेस प्लान तैयार किया जाए। साथ ही अगले 25 सालों की ट्रान्सपोर्ट प्लान भी तैयार किया जाए। पुणे की नदी सुधार को लेकर स्पेशल पर्पज वेइकल की स्थापना की जाए जिससे संबंधित सभी विभागों से समन्वय प्रस्थापित कर कम समय में काम करना संभव हो सकेगा। यह सूचना भी की गई।
बैठक में पुणे जिले के अभिभावक मंत्री गिरीष बापट, पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, शहर के विधायक तथा सांसद, पुणे मनपा के अधिकारी तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।
मनसे ने किया आंदोलन
पुणे मेट्रो को अभी तक मंजूरी न मिलने के कारण पुणे शहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने विधानभवन परिसर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर आंदोलन किया। वहीं मनसे के गुटनेता बाबू वागस्कर और शिवसेना के गुटनेता अशोक हरनावल ने बैठक में फ्लेक्स दिखाकर मुख्यमंत्री का ध्यान बटोरा।