विदर्भ की जनता का अलग राज्य के लिए समर्थन नहीं : शरद पवार
अलग राज्य के लिए विदर्भ के लोगों का नेताओं का समर्थन नहीं है। कुछ अमीर लोगों ने अलग विदर्भ राज्य का नारा लगाया है। अलग विदर्भ के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले लोग हमेशा हारते आ रहे हैं। अलग विदर्भ का निर्णय वहां की जनता को लेना चाहिए।
पुणे। अलग राज्य के लिए विदर्भ के लोगों का नेताओं का समर्थन नहीं है। कुछ अमीर लोगों ने अलग विदर्भ राज्य का नारा लगाया है। अलग विदर्भ के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले लोग हमेशा हारते आ रहे हैं। अलग विदर्भ का निर्णय वहां की जनता को लेना चाहिए। यह कहना है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का। पिंपरी में आयोजित 89वें अखिल भारतीय सम्मेलन में रविवार को पवार ने यह बात कही।
साहित्य सम्मेलन के तीसरे दिन साहित्यिक एफ. एम शिंदे, पुणे के प्रमुख नेता उल्हास पवार, पूर्व सांसद जनार्धन वाघमारे ने पवार का इंटरव्यू किया। इस दौरान पवार ने कई मुद्दों को लेकर उनके सवालों के जवाब दिए।
पवार ने अपने इंटरव्यू ने कहा कि मराठी लोगों को महाराष्ट्र में एक साथ रहना है। इसलिए अलग-अलग और छोटे राज्य निर्माण करने की ज़रुरत नहीं है। महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने अलग विदर्भ का समर्थन किया है। राज्य सरकार में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत किसी बड़े अधिकारी की इस तरह की बयानबाजी गलत है। सरकार को इस की गंभीरता से दखल लेनी चाहिए।