गैंगवार के चलते युवक की दिनदहाड़े हत्या
लेखानगर इलाके में गुरुवार दोपहर दो गिरोह आपस में भिड़े। इसमें एक युवक की हत्या की गई है। वहीं युवक एक साथी गंभीर रुप से घायल हुआ है। शहर के भीड़ वाले इलाके में यह हत्या होने से सनसनी मची है।
पुणे, नासिक। शहर के लेखानगर इलाके में गुरुवार दोपहर दो गिरोह आपस में भिड़े। इसमें एक युवक की हत्या की गई है। वहीं युवक एक साथी गंभीर रुप से घायल हुआ है। शहर के भीड़ वाले इलाके में यह हत्या होने से सनसनी मची है। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर के गायकवाड़ गिरोह और दांडेकर गिरोह के बीच काफी सालों से दुश्मनी चल रही है।
-आज दोपहर लेखानगर इलाके के स्टेट बैंक चौराहे पर दांडेकर गिरोह के आकाश दांडेकर और तात्या दांडेकर खड़े थे। उसके साथ अन्य साथी भी मौजूद थे।
-इसी वक्त उन पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। इसमें आकाश की मौत हुई। वहीं तात्या गंभीर रुप से घायल हुआ। बतायाजाता है गोली लगने से आकाश की हत्या हुई है।
यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अंबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।