लैंडस्लाइड के बाद ठप हुआ मालशेज रूट
मालशेज घाट के पास भूस्खलन के चलते मुंबई से मालशेज की ओर जाने वाला रूट पूरी तरह से ठप हो गया है। शनिवार से मालशेज घाट में लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद यह दुर्घटना हुई है।
पुणे। मालशेज घाट के पास भूस्खलन के चलते मुंबई से मालशेज की ओर जाने वाला रूट पूरी तरह से ठप हो गया है। सड़कों पर गाड़ियों को लंबी कतरा देखी जा सकती है।
यह दुर्घटना रविवार रात 10 बजे के आसपास की है। इस लैंडस्लाइड में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। शनिवार से मालशेज घाट में लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद यह दुर्घटना हुई है। लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। सड़क पर गिरे मलबे के कारण मालशेज रूट पूरी तरह से ठप हो गया है। मुंबई से आने और जाने वाला ट्रैफिक को नासिक, पुणे और कल्याण की ओर डाइवर्ट किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि अगले कुछ और घंटे यह समस्या इसी तरह रहने वाली है।