बापू की पुण्यतिथि पर मनाया गया गोडसे का शौर्य दिवस
शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि थी। पूरे देश में जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी, वहीं मुंबई से सटे पनवेल में उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
पुणे। शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि थी। पूरे देश में जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी, वहीं मुंबई से सटे पनवेल में उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
क्या खास था कार्यक्रम में?
- गोडसे के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराणा प्रताप बटालियन की ओर से पनवेल में शस्त्र पूजा की गई।
- महात्मा गांधी को जिस पिस्तौल से गोली मारी गई थी उस पिस्तौल की तस्वीर की पूजा की गई।
- महाराणा प्रताप बटालियन हर साल इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करता है।
- गांधीजी की हत्या करने वाले गोडसे की पूजा पिछले कुछ सालों से पनवेल में की जाती है।
- इस संस्था के अध्यक्ष अजय सेंगर ने बताया कि, "गांधीजी के पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"