भीड़भाड़ वाले इलाके में उतारा गया ग्लाइडर, पायलट को लगी चोट
शहर के भीड़भाड़ वाले हड़पसर इलाके के गोधुले नगर में बुधवार दोपहर एक ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुणे। शहर के भीड़भाड़ वाले हड़पसर इलाके के गोधुले नगर में बुधवार दोपहर एक ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
- प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोपहर चार बजे इस ग्लाइडर ने उड़ान भरी।
- आसमान में उडान भरने के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई।
- इसके बाद पाइलट अमरजीत सिंह ने हिम्मत जुटाकर ग्लाइडर को गोधुलेनगर में एक कनाॅल के पास इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
- जमीन पर उतारते वक्त यह एक लोहे की पाइप से टकरा गया। इससे पाइलट को गंभीर चोट आई है।
- उनका हड़पसर के ग्लोबल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
- हड़पसर इलाके में ग्लाइडर ट्रेनिंग सेंटर हैं।
इसमें नहीं होता इंजन
- ग्लाइडर में इंजन नहीं लगा होता है यह एरो डायनामिक्स तकनीक पर काम करता है।
- उड़ान भरने के बाद ही पायलट लैंडिंग या दिशा बदलने का काम कर पाता हैं।
- तेज हवा के दबाव के चलते ग्लाइडर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।