बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें हुईं तबाह
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पुणे मौसम विभाग ने गुरुवार तक पश्चिमी महाराष्ट्र मराठवाड़ा में इसी तरह की बरसात का अनुमान लगाया है।
पुणे, अमरावती।. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पुणे मौसम विभाग ने गुरुवार तक पश्चिमी महाराष्ट्र मराठवाड़ा में इसी तरह की बरसात का अनुमान लगाया है।
- बिना मौसम की इस बरसात से सूखे की मार झेल रहे विदर्भ के किसान बर्बाद हो गए हैं।
- सांगली जिले में ओले गिरने से किसानों की फसलें चौपट हुई हैं।
- मराठवाड़ा के परभणी, उस्मानाबाद लातूर और नांदेड़ में भी ओलावृष्टि से फसल चौपट हुई है।
- पश्चिमी महाराष्ट्र में अंगूर, केला, पपीता और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
- विदर्भ के अमरावती में गेहूं, चने की फसल बर्बाद हुई है।
- जिले के चांदूर बाजार, चिखलदरा इलाके के अलावा वर्धा, यवतमाल, नागपुर में भी बरसात हुई है।