धूमधाम से मनाई गई ईद, एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां मनाई। सुबह से शहर में ईद धूमधाम से मनाई गई।
पुणे। शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां मनाई। सुबह से शहर में ईद धूमधाम से मनाई गई। ईद की मुबारकबाद देने लोग एक दूसरे के घर पहुंच रहे थे।
इस बार बुधवार को ईद मनाई जाने वाली थी लेकिन मंगलवार रात चांद नहीं दिखा। आखिरकार बुधवार रात चांद दिखने के बाद शहर काजी ने गुरुवार को ईद का एलान कर दिया था। शहर में आज दो बार नमाज अता की गई। पहली बार सुबह 8.45 और दूसरी बार 9.30 बजे नमाज अता की गई।
पुणे के अलावा पिंपरी चिंचवड़ में नमाज अता की गई। नेहरुनगर के ईदगाह मैदान पर आठ हजार लोगों ने नमाज अता करने के बाद एक दूसरे को ईद मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्तफा मुफ्ती साहब, मौलाना रिजवी, पूर्व मेयर हनुमंत भोसले और एमआईडीसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिनाडे आदि मौजूद थे।