व्हाट्सएप के संदेश को लेकर छात्रों में संघर्ष, एक जख्मी
व्हाट्सएप पर संदेश का विषय बदलने को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष छिड़ गया। इसमें एक छात्र घायल हो गया। घटना यहां के गरवारे कॉलेज में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने इस संबंध में 22 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पांच को गिरफ्तार कर लिया।
पुणे। व्हाट्सएप पर संदेश का विषय बदलने को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष छिड़ गया। इसमें एक छात्र घायल हो गया। घटना यहां के गरवारे कॉलेज में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने इस संबंध में 22 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पांच को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र अक्षय दिनकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में संकेत सालुंके ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने व्हाट्सएप पर शिकायतकर्ता को जन्मदिन की बधाई दी और उसके नाम पर संदेश का विषय बदल दिया। इस पर सालुंके के मित्र दिनकर ने नाराजगी जताई। अगले दिन कॉलेज में उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई।
आरोपी छात्र और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता और उसके चार मित्रों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दिनकर घायल हो गया और चार अन्य को मामूली चोटें आईं।