Move to Jagran APP

कोपर्डी रेप पीडि़त परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दी सांत्वना

अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव के रेप पीड़ित के परिवार से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मिलने पहुंचे। 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म और बर्बर हत्या की गई थी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 06:04 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 06:09 AM (IST)
कोपर्डी रेप पीडि़त परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दी सांत्वना

पुणेअहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव के रेप पीड़ित के परिवार से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को मिलने पहुंचे। दस दिन पहले 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म और बर्बर हत्या की गई थी। मुख्यमंत्री फड़णवीस ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

दिल्ली के निर्भया कांड से की जा रही तुलना

अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म और बर्बर हत्या की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से की जा रही है। घटना के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस के अनुसार लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपने बाबा से मिलकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में शाम को 6 से 7 बजे के बीच तीन लोगों ने लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.