अमेरिका से लौटे छगन भुजबल, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत
महाराष्ट्र सदन घोटाले के आरोपी और महाराष्ट्र के पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री छगन भुजबल कई दिनों तक अमेरिका में रहने के बाद मंगलवार को मुंबई लौटे। मुंबई लौटते ही कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया।
पुणे, मुंबई। महाराष्ट्र सदन घोटाले के आरोपी और महाराष्ट्र के पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री छगन भुजबल कई दिनों तक अमेरिका में रहने के बाद मंगलवार को मुंबई लौटे। मुंबई लौटते ही कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया।
- भारत लौटने की जानकारी मिलने के बाद, सुबह से ही मुंबई एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी।
- कार्यकर्ता हाथों में भुजबल के समर्थन वाले पोस्टर्स लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे।
णे - जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर आये कार्यकर्ताओं ने उनकी जयजयकार करते हुए उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया।
- इसके बाद भुजबल ने उन्हें संबोधित करते हुए शुक्रिया अदा किया।
भतीजे हो चुके हैं गिरफ्तार
- मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्स एमपी और छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
- इस मामले में छगन भुजबल के बेटे पंकज से भी पूछताछ हो चुकी है।
- भुजबल के लौटने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किए जाने की अटकलें लड़ाई जा रही थी।
- कुछ ही देर में भुजबल प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई रखने वाले हैं।
सेमिनार के लिए गए थे अमेरिका
- भुजबल एक सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। उनके रविवार को भारत लौटने की उम्मीद है।
- मामले में भुजबल के भतीजे समीर भुजबल की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
- ईडी अधिकारियों का दावा है कि 840 करोड़ के घोटाले में समीर मुख्य साजिशकर्ता हैं।
जांच में मिले कई सबूत...
- जांच के दौरान भुजबल परिवार के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं। समीर की छह दिन की हिरासत मिलने के बाद ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हुए हैं। ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जरूरत के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- भाजपा सांसद किरीट सोमैया पहले ही दावा कर चुके हैं कि छगन व पंकज भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।