Move to Jagran APP

किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी सांसद ने मांगी माफी

किसानों की आत्महत्या को लेकर विवादित बयान देने वाले बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने विवाद बढ़ने के बाद गुरुवार को माफी मांगी है। शेट्टी ने कहा कि मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं है। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2016 05:24 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2016 05:30 AM (IST)
किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी सांसद ने मांगी माफी

पुणे किसानों की आत्महत्या को लेकर विवादित बयान देने वाले बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने विवाद बढ़ने के बाद गुरुवार को माफी मांगी है। शेट्टी ने कहा कि मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं है। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।

loksabha election banner

- सांसद गोपाल शेट्टी ने बुधवार को बोरिवली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, "आत्महत्या बेरोजगारी या भुखमरी के कारण नहीं करते बल्कि किसानों में आजकल आत्महत्या करने का फैशन चल पड़ा है। एक ट्रेंड चल रहा है।"

- "मुआवजे के लिए किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मुआवजे को लेकर भी विभिन्न राज्यों में प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।"
- "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसान आत्महत्या रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसमें काफी समय लगेगा। एक दिन में किसान आत्महत्या नहीं थमेगी।"

पाकिस्तान गए इंजीनियर पर तल्ख टिप्पणी
- "शेट्टी ने पाकिस्तानी जेल में बंद मुंबई के इंजीनियर हामिद अंसारी पर भी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि, "हामिद को लेकर सरकार की ओर से की जा रही कोशिश की बात छोड़ दीजिए।"
- "मैं पाकिस्तान के लोगों को यह कहना चाहूंगा कि हामिद एक लड़की के चक्कर में वहां गया था तो उसे एक लड़की देकर वहीं बसा दो। ऐसी मुसीबत को हमारे देश में न लाया जाए।"
- "किसी मां-बाप के लिए यह देश नहीं चलता है, यह देश चलता है देशवासियों के लिए।"

कौन हैं गोपाल शेट्टी

- गोपाल शेट्टी मुंबई नार्थ सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।
- एक गरीब मिल वर्कर के घर पैदा हुए गोपाल शेट्टी 6 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं।
- जातीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए गोपाल शेट्टी ने बचपन में ही कॉन्वेंट स्कूल छोड़ दिया था।
- 1968 में अपनी राजनीतिक यात्रा को शुरू करते हुए इन्होंने 'युवक मंडल' नाम की एक संस्था बनाई। इस संस्था के सभी सदस्य कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स थे।
- 1992 में गोपाल पहली बार नगर निगम के पार्षद चुने गए।
- इसके कुछ ही साल बाद वे मुंबई महानगर पालिका के डिप्टी मेयर चुने गए।
- इसके बाद वह कई साल तक मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष और मंडल सेक्रेट्री भी रहे।
- गोपाल शेट्टी 22 साल के अपने राजनीतिक करियर में 3 बार पार्षद और 2 बार विधायक रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.