Move to Jagran APP

सतीश शेट्टी हत्याकांड में एक और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर गिरफ्तार

आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी हत्याकांड मामले में सीबीआई ने एक और रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। उसे पुणे की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एक पुलिस ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया था।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Apr 2016 03:23 AM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 03:28 AM (IST)
सतीश शेट्टी हत्याकांड में एक और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर गिरफ्तार

पुणे। आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी हत्याकांड मामले में सीबीआई ने एक और रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। उसे पुणे की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एक पुलिस ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि 13 जनवरी 2010 को सतीश शेट्टी की हत्या हुई थी। इस दौरान कोठाले वड़गाव मावल पुलिस स्टेशन में बतौर पुलिस निरीक्षक कार्यरत थे। सही ढंग से मामले की जांच न करने का आरोप सतीश शेट्टी के भाई संदीप शेट्टी ने स्थानीय पुलिसवालों पर लगाया था।

loksabha election banner

पुलिस ने 6 लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद संदीप का आरोप था कि पुलिस असली हत्यारों को बचा रही है। संदीप ने तत्कालीन गृहमंत्री आर.आर पाटिल से हत्याकांड में सही जांच न होने का आरोप लगाया था। इसके बाद गृहमंत्री पाटिल ने यह केस सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई ने पिछले सप्ताह ही पुलिस निरीक्षक भाउसाहेब आंधलकर को सतीश शेट्टी हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। उन्हें 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.