बस और मारुति कार में टक्कर से 6 की मौत, एक घायल
मुंबई-गोवा हाईवे पर रविवार सुबह 5 बजे राज्य परिवहन निगम की शिवनेरी बस और वैगनआर कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
पुणे। मुंबई-गोवा हाईवे पर रविवार सुबह 5 बजे राज्य परिवहन निगम की शिवनेरी बस और वैगनआर कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
- राज्य परिवहन निगम की एसी स्लीपर कोच 'शिवनेरी' बस मुंबई से कोंकण जा रही थी।
-रायगढ़ जिले के इंदापुर के पास बस को एक वैगनआर कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया।
-इस वक्त ड्राइवर का नियंत्रण छूटने से कार और बस के बीच टक्कर हुई।
-यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई।
-हादसे में घायल दो को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसमें से एक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हुई। वहीं दूसरे घायल की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
-फिलहाल घायल और मृतकों के बारे पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।
-हादसे के चलते मुंबई-गोवा हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा।