Move to Jagran APP

पुणे में लगे 19 लाख 3 हजार पौधे, पूरे राज्य में 2 करोड़ के पार

राज्य सरकार द्वारा आयोजित वनमहोत्सव अंतर्गत पुणे जिले में 19 लाख 3 हजार पौधे लगाए गए। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2016 06:01 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 06:07 AM (IST)
पुणे में लगे 19 लाख 3 हजार पौधे, पूरे राज्य में 2 करोड़ के पार

पुणे | राज्य सरकार द्वारा आयोजित वनमहोत्सव अंतर्गत पुणे जिले में 19 लाख 3 हजार पौधे लगाए गए। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई।

loksabha election banner

पुणे जिले के लिए 16 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पौधे लगाने के लिए जिले में स्थित 930 स्थान निश्चित किए गए थे। शुक्रवार की शाम तक सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा 12 लाख 31 हजार जबकि अन्य विभागों द्वारा 6 लाख 72 हजार ऐसे कुल 19 लाख 3 हजार पौधे लगाए गए।

राज्य भर में 2 करोड़ 22 लाख पौधे लगाए गए

शहर के प्रसिद्ध हेंगिंग गार्डन इलाके में अमृता फडणवीस के हाथों शुक्रवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में नगरसेविका ज्योत्सना मेहता, महानगर पालिका की एडिशनल कमिश्नर पल्लवी दराड़े, समाजसेवी श्रीमती मंजू लोढ़ा आदि की उपस्थिति में वालसिंघम स्कूल के 200 छात्रों एवं करीब 100 से भी ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों के साथ श्रीमती फडणवीस ने पौधे लगाए।

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा पूरे महाराष्ट्र में 1 जुलाई को दो करोड़ वृक्षारोपण के इस महाअभियान के तहत आयोजित पूरे मुंबई शहर में भी बहुत बड़ी संख्या ज्यादा पेड़ लगाए जा रहे हैं। श्रीमती फडणवीस ने फिरोजशाह मेहता गार्डन में गुलमोहर का पौधा लगाया।

राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के साथ रतन टाटा पौधा लगाते हुए। इस दौरान उन्होंने मयूर विहार का भी उद्घाटन किया।

वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि वनमहोत्सव के अवसर पर पौधारोपण अभियान के तहत राज्य में 65,674 जगहों पर शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 2 करोड़ 22 लाख 82 हजार 130 पौधे लगाए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.