देह व्यापार में लिप्त रुसी बाला से पुलिस परेशान
देह व्यापार में लिप्त रुसी बाला पासपोर्ट, वीजा को लेकर पुलिस को गुमराह कर रही है। इस बीच पुलिस ने कार चालक आनंद पंचेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सूत्रधार राजनकुमार की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की सहायता ली जा रही है।
नागपुर। देह व्यापार में लिप्त रुसी बाला पासपोर्ट, वीजा को लेकर पुलिस को गुमराह कर रही है। इस बीच पुलिस ने कार चालक आनंद पंचेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सूत्रधार राजनकुमार की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की सहायता ली जा रही है।
सोमवार को इसासनी के एक बंगले में हाइप्रोफाइल देह व्यापार उजागर हुआ था। अपराध शाखा की पुलिस ने ऑटो चालक राजेश लिखार समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। उनमें से एक मुंबई व एक रुस की युवती है।
प्रकरण की जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद पंचेश्वर कार चालक है। उससे कार भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आनंद के अलावा और भी युवकों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने युवतियों समेत चारों आरोपियों को जिला सत्र न्यायालय में पेश कर राजेश व आनंद का 8 मई तक पीसीआर पाया है।
युवतियों को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है। पूछताछ में रुसी युवती ने पुलिस को बताया कि वह 2 माह पहले ही पर्यटन वीजा पर भारत में आयी है। लेकिन उसने वीजा व पासपोर्ट पेश नहीं किया है। उसका कहना है कि ये दस्तावेज गुम हो गए। वह हिंदी समझती है। बोल नहीं पाती है। पुलिस उससे पूछताछ की सहायता से देह व्यापार के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।