देवर-भाभी किशोरियों को फंसाकर कराते थे देहव्यापार
अपराध शाखा पुलिस के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने छापेमारी करते हुए दलाल देवर-भाभी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
नागपुर। पांचपावली क्षेत्र के पॉश कॉलोनी वैशाली नगर में चल रहे देह व्यापार अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। अपराध शाखा पुलिस के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने छापेमारी करते हुए दलाल देवर-भाभी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक किशोरी को भी पुलिस ने मुक्त कराया है।
झारखंड निवासी सारिका पुरती उसका देवर नीलेश पुरती ने ज्यादा पैसा कमाने के लिए देह व्यापार का काम शुरू किया।इसके लिए वैशालीनगर में मकान संख्या 14/16 किराया पर लिया। गोस्वामी मोहल्ला, राणी दुर्गावती चौक निवासी दलाल लालचंद खरबान यादव को अपने साथ जोड़ा। फिर शुरू हुआ ग्राहक ढूंढने का काम।
पढ़ेंः मां-बाप के सामने ही मर्दों से संबंध बनाने को मजबूर थी बेटी...पढ़ें खबर
देह व्यापार के लिए एेसे बनाते थे प्लान
पुलिस के मुताबिक गरीब घर की कई किशोरियों को फंसाया गया और उसी मकान में ग्राहकों के साथ धंधा शुरू हो गया। निलेश आैर लालचंद यादव मलिन बस्तियों में जाकर वहां कम उम्र की लड़कियों के बारे में मालूमात करते थे। उसके बाद उसे पैसे कमाने के बहाने घर पर लाकर सारिका से मिलवाते थे। सारिका उन्हें पैसे का लालच देकर पहले कैटरिंग का काम दिलाने की बात करती थी।किशोरी या युवती को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। सामाजिक सुरक्षा दस्ते के निरीक्षक पंडितराव सोनोने आैर एपीआई अमिता जयपुरकर ने बुधवार की शाम देह छापा मारा।
नकली ग्राहक बनकर पकड़ा
पुलिस ने पहले अड्डे पर नकली ग्राहक भेजा। उसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने सारिका, लालचंद आैर निलेश पुरती को गिरफ्तार कर लिया है।
इसलिए करती थी देह व्यापार
छोटी बहन की पढ़ाई न रुके और खुद भी पढ़ सके। इसलिए देह व्यापार करने लगी। वैशाली नगर के उस मकान से पकड़ी गई किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा का। उसकी मां नहीं है, पिता को शराब पीने की लत है। घर में छोटी बहन है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अड्डे की संचालिका सारिका एक ग्राहक से 2-3 हजार रुपए लिया करती थी। फिर किशोरियों को प्रति ग्राहक 100 रुपए दिया करती थी।
पढ़ेंः प्रोफेसर साहब महिला क्लर्क के साथ थे होटल में, रेड पड़ी तो उड़ा चेहरे का रंग