महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आज से, विपक्ष के निशाने पर होगी सरकार
महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होगा जो 12 अगस्त तक चलेगा।
मुंबई (जेएनएन)। महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। यह सत्र पांच अगस्त तक चलेगा। विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी देवेन्द्र फड़णवीस सरकार के मंत्रिमंडल के ‘दागी’ मंत्रियों पर हमला करने की पूरी कोशिश करेगी। एकनाथ खडसे के खिलाफ पुणे में एमआईडीसी भूमि की ‘गैरकानूनी’ खरीद सहित कुछ आरोपों पर एक उनके राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफे की पृष्ठभूमि में सत्र का आयोजन हो रहा है।
विधान परिषद में कांग्रेस के आक्रामक विधान पार्षद और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की उपस्थिति सदन में सरकार की मुसीबतों में इजाफा करेगी। राज्य के कई हिस्सों में हाल के सूखे के दौरान राहत उपायों सहित कृषि संकट के मुद्दों पर विपक्ष के हमले का भी सरकार को सामना करना पड़ेगा।
पढ़ें- फड़नवीस कैबिनेट के मंत्रियों की संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान
कांग्रेस और राकंपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाल ही में एक संयुक्त बैठक की है जिसमें तीन सप्ताह तक चलने वाले सत्र के दौरान ‘दागी’ मंत्रियों सहित विभिन्नि मुद्दों को उठाने के लिए एक रणनीति पर चर्चा की गयी। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने आरोप लगाया कि फड़णवीस भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने में लगे हुये हैं।