Move to Jagran APP

हर साल होती है 30 हजार महिलाओं की तस्करी

आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर के अनुसार अकेले मुंबई से करीब 10,000 महिलाओं को हर साल तस्करी करके बाहर भेजा जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 03:55 PM (IST)
हर साल होती है 30 हजार महिलाओं की तस्करी
हर साल होती है 30 हजार महिलाओं की तस्करी

मुंबई, ओमप्रकाश तिवारी। भारत से हर साल करीब 30,000 महिलाओं की तस्करी होती है। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं पश्चिम बंगाल और उसके बाद मुंबई से तस्करी करके बाहर भेजी जाती हैं।

loksabha election banner

ये आंकड़े मुंबई में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आए हैं। सम्मेलन में दुनिया भर में मानव तस्करी की समस्या और उस पर काबू पाने पर विचार किया जाएगा। इसमें 25 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने कुछ अन्य संगठनों के साथ मिलकर किया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर के अनुसार अकेले मुंबई से करीब 10,000 महिलाओं को हर साल तस्करी करके बाहर भेजा जाता है।

ये महिलाएं देश के विभिन्न हिस्सों से लाई जाती हैं। मुंबई, पश्चिम बंगाल या असम के रास्ते विदेश भेजी जाने वाली महिलाओं में नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार से लाई गई महिलाएं और 18 वर्ष से कम की बच्चियां भी शामिल होती हैं। घाना जैसे देशों में इनका उपयोग खेतिहर मजदूरों के रूप में और अरब देशों में घरेलू नौकरानियों एवं देहव्यापार के लिए किया जाता है।

नेपाल, भूटान और पश्चिम बंगाल से तस्करी करके लाई जानेवाली लड़कियों और महिलाओं को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रास्ते मुंबई और कोलकाता भेजा जाता है। राहटकर के अनुसार तस्करी से छुड़ाई गई महिलाओं और लड़कियों के पुनर्वास के उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। अतीत में ऐसी कई महिलाओं का पुनर्वास हुआ भी है। ऐसी एक लड़की एयर होस्टेस बन चुकी है, तो चेन्नई में एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य है। कुछ महिलाएं आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.