Move to Jagran APP

निरुपम के प्रोग्राम में शिवसैनिकों ने किया पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के कार्यक्रम में शनिवार देर शाम को शिवसैनिकों ने पथराव कर दिया। इस हमले में तीन कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 16 May 2016 05:22 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2016 05:31 AM (IST)
निरुपम के प्रोग्राम में शिवसैनिकों ने किया पथराव, कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

मुंबई मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के कार्यक्रम में शनिवार देर शाम को शिवसैनिकों ने पथराव कर दिया। इस हमले में तीन कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि निरुपम ने शिवसेना के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। इसी बात से नाराज होकर शिवसैनिकों ने पथराव किया है।

loksabha election banner

देर शाम निरुपम उपनगर के कांदिवली में कांग्रेस नगरसेवक राम आशीष गुप्ता की तरफ से आयोजित जनसभा में शामिल हुए थे। कार्यक्रम शुरू होने के दौरान ही शिवसैनिकों ने पथराव किया।


इस दौरान मंच पर निरुपम के साथ प्रवीण छेड़ा समेत अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले शनिवार दोपहर को निरुपम ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मुंबई महानगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सासंद किरीट सोमैया द्वारा अपरोक्ष रूप से शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे पर लगाए गए आरोप के आधार पर मामला दर्ज करने को लेकर पत्र दिया था।

हाल ही में सोमैया ने उद्धव का नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि मुंबई मनपा के भ्रष्टाचार के लिए बांद्रा के साहब, साहब के साले और उनके निजी सचिव (पीए) जिम्मेदार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.