गणेश विसर्जन के दौरान मीडिया से भिड़े ऋषि-रणधीर कपूर, जाम लगने से थे नाराज
गणेश विसर्जन के दौरान गुरुवार को यहां बॉलीवुड एक्टर ऋषि और रणधीर कपूर टीवी. जर्नलिस्ट्स से भिड़ गए। धक्कामुक्की भी हुई। मामला तब शुरू हुआ जब एक्टर्स के घर से निकली विसर्जन यात्रा के दौरान मीडिया ने उनके फोटो और बाइट लेने की कोशिश की। इस दौरान जाम लग गया। रास्ता क्लियर करने के दौरान ऋषि की मीडिया से झड़प हुई।
मुंबई। गणेश विसर्जन के दौरान गुरुवार को यहां बॉलीवुड एक्टर ऋषि और रणधीर कपूर टीवी. जर्नलिस्ट्स से भिड़ गए। धक्कामुक्की भी हुई। मामला तब शुरू हुआ जब एक्टर्स के घर से निकली विसर्जन यात्रा के दौरान मीडिया ने उनके फोटो और बाइट लेने की कोशिश की। इस दौरान जाम लग गया। रास्ता क्लियर करने के दौरान ऋषि की मीडिया से झड़प हुई।
प्रतिमाओं को समुद्र, प्राकृतिक या कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। बारिश होने के बावजूद गणेश की विदाई के वक्त लोग सड़कों पर नाचते-गाते दिखे। 'लाल बागचा राजा' और 'गणेश गल्ली चा राजा' में खास इंतजाम किए गए। विसर्जन घाटों पर नेवी और कोस्ट गार्ड हेलिकॉप्टर और बोट से नजर रख रही थीं। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किए गए।
हाइड्रॉलिक लिफ्ट के सहारे विसर्जन
लालबाग चा राजा के विसर्जन के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इसके जरिए मूर्ति को समंदर में तीन बार डूबा कर विसर्जित कर सकते है।
20 हजार मूर्तियों का विसर्जन
गुरुवार सुबह शुरू हुआ विसर्जन शुक्रवार सुबह तक चलेगा। तकरीबन 20 हजार मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। मुंबई में कुल 69 प्राकृतिक विसर्जन स्थल हैं और बीएमसी ने 31 कृत्रिम तालाब बनाए हैं। गिरगांव चौपाटी पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।