निरुपम का आरोप, पीएम के आने से पहले किया नजरबंद
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई आने से पहले पुलिस ने उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया था।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 25 Dec 2016 01:54 AM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 02:04 AM (IST)
मुंबई, प्रेट्र। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई आने से पहले पुलिस ने उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया था। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के सभा स्थल तक मौन जुलूस निकालने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर निकलने ही नहीं दिया। प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी पहुंचे थे।
पीएम मोदी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो : संजय निरूपम
निरुपम ने कहा, 'मेरे घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। मुझे बाहर निकलने से रोका गया। मौजूदा लोकतांत्रिक ढांचे में विपक्षी नेताओं को वास्तव में नजरबंद कर दिया गया है। मेरे पास प्रधानमंत्री के लिए कई सवाल थे।'पीएम मोदी ने किया शिवाजी स्मारक का शिलान्यास
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दूधे ने निरुपम के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खासकर पीएम के काफिले वाले मार्ग पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।कपिल शर्मा ने ही नहीं इन 5 एक्टर्स ने भी करवाया है हेयर ट्रांसप्लांट!
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें