भुजबल परिवार की 300 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री रहे छगन भुजबल 14 मार्च, 2016 से जेल में हैं।
मुंबई, जेएनएन। राकांपा नेता छगन भुजबल के परिवार की लगभग 300 करोड़ रुपए मूल्य की बेनामी संपत्तियां आयकर विभाग ने जब्त कर ली हैं। विभाग का कहना है कि ये संपत्ति भुजबल परिवार ने करीब चार दर्जन फर्जी कंपनियों के नाम पर बनाई थी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री रहे छगन भुजबल 14 मार्च, 2016 से जेल में हैं। उनके कार्यकाल में दिल्ली में बनाए गए महाराष्ट्र सदन घोटाले के अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर मनी लांड्रिंग का मामला भी दर्ज कर रखा है। आयकर विभाग द्वारा लगाए गए नए आरोपों में भुजबल सहित उनके पुत्र पंकज एवं भतीजे समीर को इन बेनामी संपत्तियों का लाभ लेने वाला माना गया है। आयकर विभाग द्वारा ताजा नोटिस बेनामी कारोबार (प्रतिबंधक) कानून की धारा 24(3) के तहत जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुंबई के 813 किसान कर्ज माफी सूची में