शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा पर 24 लाख की धोखाधड़ी का केस
महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एक टेक्सटाइल कंपनी के मालिक ने इन दोनों के खिलाफ ठाणे पुलिस स्टेशन में 24 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
शत्रुघ्र सिन्हा बोले 'मेरे अपने' नहीं रहे और अमिताभ बच्चन ने कर दिया सारा काम बंद
पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ भिवंडी पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 406 (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया गया है। भिवंडी के एक कपड़ा कारोबारी ने इस दंपती पर आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उनके नाम पर रकम ली, लेकिन उन्हें वह रकम दी नहीं। बताया जाता है कि टीवी विज्ञापन के जरिए बिग डील्स कंपनी (इसमें शेट्टी व कुंद्रा निदेशक हैं) ने मलोटिया टेक्सटाइल्स की ओर से उनकी चादरों की बिक्री की लेकिन उससे मिली रकम उन्हें अदा नहीं की।