Move to Jagran APP

डॉक्टर अमरापुरकर की मौत के मामले में चार लोग गिरफ्तार

29 अगस्त 2017 को मुंबई में भारी बारिश हुयी थी, जिसके चलते मुंबई की सडकों पर पानी भर गया था और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 18 Sep 2017 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 12:34 PM (IST)
डॉक्टर अमरापुरकर की मौत के मामले में चार लोग गिरफ्तार
डॉक्टर अमरापुरकर की मौत के मामले में चार लोग गिरफ्तार

मुंबई, पीटीआई। पुलिस ने मुंबई के जाने माने डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चारों लोग परेल इलाके की एक चॉल में रहते हैं। इन चारों ने भारी बारिश के दौरान मेनहोल का ढक्कन हटा दिया था। 

loksabha election banner

जिससे की उनके घर में पानी न भर सके। डॉक्टर दीपक अमरपुरकर 29 अगस्त को एक खुले मेनहोल में गिर गए थे। दो दिन बाद उनका शव बरामद किया गया था.डॉक्टर दीपक मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट थे। 29 अगस्त 2017 को मुंबई में भारी बारिश हुयी थी, जिसके चलते मुंबई की सडकों पर पानी भर गया था और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।

29 अगस्त की शाम को डॉक्टर अमरापुरकर हॉस्पिटल से घर जाते समय जाम में फंस गए थे। घर नजदीक होने की वजह से उन्होंने कार से  उतरकर पैदल जाने का निर्णय लिया। जब  काफी समय तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गयी। इस दौरान एक जगह से उनका छाता बरामद किया। एक चश्मदीद ने उनको मेनहोल में गिरते हुए देख लिया था। काफी तालाश करने के बाद डॉक्टर अमरापुरकर का शव सेंट्रल मुंबई के वाली इलाके में मिला था। गिरफ्तार किये गए चारों लोगों की खिलाफ 304 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई के काम नहीं आया 12 साल पहले का सबक

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.