Move to Jagran APP

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के 8 नगराध्यक्ष जीते

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण के परिणामों में कांग्रेस आगे रही। पार्टी ने 19 में 8 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 21 Dec 2016 03:26 AM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 03:38 AM (IST)
स्थानीय निकाय चुनाव में  कांग्रेस के 8 नगराध्यक्ष जीते

मुंबई। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण के परिणामों में कांग्रेस आगे रही। पार्टी ने 19 में 8 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने भी 8 नगराध्यक्ष पर जीत हासिल की है। जबकि राकांपा व शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है।
तीसरे चरण में नगराध्यक्ष पद की 19 सीटों में भाजपा 8, कांग्रेस 8, राकांपा 1 और अन्य ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया है। जबकि नगरसेवकों की 409 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 122, भाजपा ने 116, राकांपा 78 और शिवसेना ने 46 पर जीत हासिल की है। अन्य दलों के 47 सदस्य चुनाव जीते हैं। तीसरे चरण में चार जिलों- औरंगाबाद, नांदेड़, गड़चिरोली व भंडारा के 19 नगराध्यक्ष और 2 नगरपंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी। इसकी मतगणना सोमवार को हई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण अपने गृह जिले नांदेड़ में पार्टी का गढ़ बचाने में कामयाब रहे। जबकि राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल अपने गृह जनपद भंडारा में पार्टी को सफलता नहीं दिला सके। गड़चिरोली में भाजपा ने अन्य दलों का सफाया कर दिया है।
विजयी प्रत्याशी के ससुर की खुशी से मौत
गड़चिरोली, बहू की जीत की खबर ससुर के लिए जानलेवा बन गई। नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग क्रं. 8 से भाजपा की महिला उम्मीदवार मंजूषा आखाड़े की जीत की खबर सुनते ही उनके ससुर सुरेश आखाड़े (74) को खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई।
किसके, कितने नगरसेवक
कुल सीटें (409) : कांग्रेस 122 भाजपा 116, राकांपा 78
शिवसेना 46, अन्य 47

prime article banner

गड़चिरोली व भंडारा में भाजपा की सत्ता
- गड़चिरोली जिले की दो और भंडारा की चार नपा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल की है। गड़चिरोली में भाजपा ने 25 में से 21 तथा देसाईगंज में 17 में से 12 सीटें हासिल कीं। गड़चिरोली में राकांपा व शिवसेना अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। देसाईगंज में कांग्रेस 4 और राकांपा 1 सीट।
- भंडारा नपा की 33 में से 15 भाजपा, 11 राकांपा, 3 कांग्रेस और 4 निर्दलीय जीते।
- तुमसर की 23 सदस्यीय नपा में भाजपा 15, कांग्रेस 3, राकांपा 2 तथा 3 निर्दलीय।
- साकोली की 17 सदस्यीय नपा में भाजपा को 11 सीटें। पवनी में कांग्रेस 5, राकांपा 3, भाजपा 2, शिवसेना 1 सीट।
- नांदेड़ में हदगांव, बिलोली, कंधार, कुंडलवाडी, मुदखेड़, देगलूर नपा और अर्धापुर नगर पंचायत में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।
स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी दल ने धनबल का जमकर इस्तेमाल किया। इसके बावजूद तीसरे चरण में कांग्रेस ने 8 नगराध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है- अशोक चव्हाण, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
भाजपा ने तीसरे चरण में भी अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी अब तक 70 नगराध्यक्ष पदों पर जीत हासिल करने के साथ ही नगरसेवक के 1153 पदों पर कब्जा जमाने में सफल रही है- रावसाहेब दानवे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.