धीरूभाई अंबानी, रजनीकांत सहित 10 को सरकार ने दिया पद्मविभूषण
केंद्र सरकार ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी और अभिनेता रजनीकांत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुल 10 हस्तियों को देश का यह दूसरा सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।
मुबई। केंद्र सरकार ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी और अभिनेता रजनीकांत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कुल 10 हस्तियों को देश का यह दूसरा सर्वोच्च सम्मान दिया गया है।
इनमें शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी, ख्यात नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन प्रमुख हैं। 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इनमें 19 पद्मभूषण और 83 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत आध्यात्मिक गुरु दयानंद सरस्वती को भी पद्म भूषण दिया गया है। अवॉर्डकी पूरी लिस्ट पढ़िए| प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत गुरु दयानंद सरस्वती को पद्मभूषण पुरस्कार