Move to Jagran APP

मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का निधन

मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 73 वर्षीय अहमद कैंसर से पीडि़त थे और पिछले हफ्ते उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2015 03:14 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 03:16 AM (IST)
मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का निधन

मुंबई। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 73 वर्षीय अहमद कैंसर से पीडि़त थे और पिछले हफ्ते उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

loksabha election banner

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उन्होंने 16 मई 2015 को मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस नेता अहमद इसके पहले झारखंड के राज्यपाल थे। उन्हें तत्कालीन संप्रग सरकार ने 26 अगस्त 2011 को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था।

राजनीति के अलावा अहमद लेखक भी थे। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में एमए किया था। इसके अलावा अहमद ने उर्दू में डॉक्टरेट किया था। उनकी कृतियों में आत्मकथा 'पगडंडी से शहर तक' के अलावा 'जंग-ए-आजादी में उर्दू शायरी', 'मकताल से मंजिल' आदि शामिल हैं।

अहमद 1977 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। वह महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पांच बार मुंबई के नागपाड़ा सीट से निर्वाचित हुए। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रहे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरुदास कामत ने अहमद के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से पार्टी और देश को अपूरणीय क्षति हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.