सेक्स परिवर्तन कराने वाले सेलेब्रिटी अजय मफतलाल का निधन
ऑपरेशन कराकर महिला से पुरुष बने देश के पहले सेलेब्रिटी व योगिंद्र मफतलाल समूह के उद्योगपति अजय मफतलाल का निधन हो गया है। वे अजय मफतलाल बनने से पहले अपर्णा मफतलाल थे। 46 वर्ष की उम्र में वर्ष 2003 में उन्होंने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई थी।
मुंबई। ऑपरेशन कराकर महिला से पुरुष बने देश के पहले सेलेब्रिटी व योगिंद्र मफतलाल समूह के उद्योगपति अजय मफतलाल का निधन हो गया है। वे अजय मफतलाल बनने से पहले अपर्णा मफतलाल थे। 46 वर्ष की उम्र में वर्ष 2003 में उन्होंने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई थी।
60 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में हृदय और श्वसन तंत्र फेल होने से उनका निधन हुआ। महिला के रूप में उनका विवाह 1979 में पारिवारिक मित्र सुदीप पारिख से हुआ था। उनका विवाह डेढ़ साल तक ही कायम रहा। अजय शुरू से ही पुरुषों की तरह रहते थे। वे कहते थे, उन्हें औरतों की तरह रहना अच्छा नहीं लगता था।
उनका और उनकी मां माधुरी का उनके छोटे भाई अतुल्य और अतुल्य से अलग रह रही पत्नी शीतल के साथ संपत्ति का विवाद भी चला। चूंकि अजय हमेशा से यही कहते आए थे कि संपत्ति विवाद का उनके लिंग परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इस बारे में अफवाहें चलती रहीं कि अपर्णा के अजय मफतलाल बनने से पहले तक योगिंद्र मफतलाल ट्रस्ट की संपत्ति का एकमात्र वारिस उनका इकलौता पुत्र अतुल्य ही था। अपर्णा को मिलाकर अतुल्य की चार बहनें थीं।
एक दशक पहले 2005 में परिवार के पितामह योगिंद्र मफतलाल के निधन के बाद अजय और अतुल्य के बीच मुंबई केअल्टामाउंट रोड पर 10 हजार वर्ग फीट के पारिवारिक भवन को लेकर विवाद चला। बाद में इस भवन में दो हिस्से लगे।