Move to Jagran APP

मॉडल दुष्कर्म कांड में आठ के खिलाफ आरोप पत्र दायर

साकीनाका मॉडल दुष्कर्म कांड में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। इनमें तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। एक आरोपी फरार है।

By Sachin kEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2015 12:22 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2015 12:29 AM (IST)
मॉडल दुष्कर्म कांड में आठ के खिलाफ आरोप पत्र दायर

शैली धायकर (मिड-डे), मुंबई। साकीनाका मॉडल दुष्कर्म कांड में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया। इनमें तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। एक आरोपी फरार है।

loksabha election banner

पुलिस ने 126 गवाहों के बयान के आधार पर 1168 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। गवाहों में एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी मॉडल का पुरुष मित्र है। वह घटना के वक्त मॉडल के साथ था। गत तीन अप्रैल की रात को कुछ आरोपियों ने मॉडल (29) की गाड़ी को रोका। इनमें सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील खाटपे (34) व सुरेश सूर्यवंशी और हेड कांस्टेबल योगेश पोंडे भी शामिल थे। ये लोग उसे लेकर साकीनाका पुलिस स्टेशन गए। इसके बाद मॉडल को संघर्ष नगर पुलिस चौकी ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

तीनों पुलिस अधिकारियों के अलावा इस मामले में जावेद इब्राहिम शेख, इब्राहिम बिस्मिल्लाह खान, तनवीर हाशमी, संजय रामारोंगे और आशा मालवीय के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया गया है। 21 अप्रैल को मॉडल ने पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को एसएमएस भेजकर घटना की शिकायत की थी। इसके बाद मारिया ने उसे मिलने के लिए अपने दफ्तर बुलाया और एमआइडीसी पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया।

पढ़ेंः उबर रेप कांड के आरोपी की पत्नी से रेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.