Move to Jagran APP

मुंबई में आटो-टैक्सी की हड़ताल

दिन और रात में समान रूप से चलायमान मुंबई नगरी सोमवार को थम सी गई। हजारों की तादाद में टैक्सी और आटो रिक्शा के हड़ताल पर चले जाने से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2015 01:36 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2015 01:42 AM (IST)
मुंबई में आटो-टैक्सी की हड़ताल

मुंबई, जेएनएन। दिन और रात में समान रूप से चलायमान मुंबई नगरी सोमवार को थम सी गई। हजारों की तादाद में टैक्सी और आटो रिक्शा के हड़ताल पर चले जाने से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया।

loksabha election banner

स्वाभिमान यूनियन की ओर से आहूत इस आटो-टैक्सी की हड़ताल में यूनियन ने मोबाइल एपलिकेशन वाली कैब सेवाओं जैसे उबेर, ओला और मेरु प्लस पर मुंबई में प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। आटो-टैक्सी यूनियन का कहना है कि यह कैब सेवाएं उनकी रोजी-रोटी छीन रही हैं।

18 हजार आटो रिक्शा और 12 हजार टैक्सी मालिकों की सदस्यता का दावा करने वाली इस यूनियन ने बताया कि उनकी हड़ताल खासी सफल रही। मुंबई टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुदरूस ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अब हल्के में नहीं ले सकती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.