Move to Jagran APP

औरंगाबाद और चीन का डूनहांग बने जुड़वां शहर: मुख्यमंत्री

औरंगाबाद और चीन का डूनहांग शहर अब सिस्टर सिटी (जुड़वां शहर) बन गए हैं। चीन दौरे पर गए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों शहरों में कई सांस्कृतिक समानता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 May 2015 02:58 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 03:10 AM (IST)
औरंगाबाद और चीन का डूनहांग बने जुड़वां शहर: मुख्यमंत्री

मुंबई। औरंगाबाद और चीन का डूनहांग शहर अब सिस्टर सिटी (जुड़वां शहर) बन गए हैं। चीन दौरे पर गए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों शहरों में कई सांस्कृतिक समानता है। औरंगाबाद के निकट स्थित अजंता की गुफाओं की बौद्ध मूर्तियों और डूनहांग के मोगाओं गुफाओं की मूर्तियों में काफी समानता है। दोनों शहरों के बीच इस समझौते से परस्पर संबंध अच्छे होंगे।

loksabha election banner

इससे पहले चीन में आयोजित राज्य स्तरीय फोरम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई व शंघाई दोनों शहर आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए शंघाई को मुंबई में निवेश करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में चीन की तरफ से महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश होगा।

डूनहांग पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में स्थित शहर है, जो ऐतिहासिक रूप से रेशम मार्ग पर महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ करता था। रेत के टीलों से घिरे इस रेगिस्तानी इलाके में दूनहुआंग एक नखलिस्तान (ओएसिस) है। प्राचीनकाल में इसे शाझोऊ यानी रेत के शहर के नाम से जाना जाता था। यहा स्थित मोगाओ गुफाओं में बौद्ध धर्म के 492 मंदिर हैं। यहां की प्राचीन संस्कृति पर भारत का गहरा प्रभाव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.