नाबालिग लड़कियों को वेश्वावृत्ति के धंधे में ढकेलती थी
महानगर की स्थानीय अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों को वेश्वावृत्ति के धंधे में ढकेलने के आरोप में एक महिला को सात साल कारावास की सजा सुनाई है।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 13 May 2015 03:46 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2015 03:51 AM (IST)
मुंबई। महानगर की स्थानीय अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों को वेश्वावृत्ति के धंधे में ढकेलने के आरोप में एक महिला को सात साल कारावास की सजा सुनाई है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसजे काले ने नवी मुंबई में रहनेवाली आरोपी महिला को यह सजा सुनाई है। महिला को पुलिस ने 26 नवंबर 2011 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया था कि आरोपी महिला दोनों नाबालिग लड़कियों को कोलकाता से तीस हजार रुपए में खरीद कर लाई थी।
इनकी उम्र सिर्फ 14 साल की थी। मामले से जड़े तथ्यों पर गौर करने के बाद न्यायाधीश काले ने आरोपी महिला को सात साल के कारावास की सजा सुनाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें