बाल गृहों को बच्चों का आधार बनवाना जरूरी: मुख्यमंत्री
प्रदेश सरकार ने बाल गृहों मे रह रहे बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। लिहाजा बाल गृहा को अपने यहां के बच्चों का आधार के लिए पंजीयन कराना होगा।
मुंबई। प्रदेश सरकार ने बाल गृहों मे रह रहे बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। लिहाजा बाल गृहा को अपने यहां के बच्चों का आधार के लिए पंजीयन कराना होगा। मुख्यमंत्री देवेद्र फडणवीस ने कहा कि बाल गृहों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।
फडणवीस के अनुसार बाल गृहों को यह काम सरकार द्वारा उन्हें दी जाने वाली अतिरिक्त अनुदान की राशि जारी करने से पूर्व ही करना होगा। बालगृहों को 16 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त अनुदान दिया जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की इस पहल का विरोध केवल वे संस्थान ही करेंगे जिनके यहां अनियमितताएं हैं। उन्होंने कहा कि अब भी बहुत से गैर सरकारी संगठन हैं, जो अपने यहां के बच्चों को आधार कार्ड बनवा रहे हैं।