रवीना टंडन के पति से फिरौती मांगने वाला अबू सलेम का शार्प शूटर गिरफ्तार
अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी से जबरन वसूली के आरोपी शार्प शूटर जान उस्मान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 02:56 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 03:01 AM (IST)
मुंबई। अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी से जबरन वसूली के आरोपी शार्प शूटर जान उस्मान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से भी जुड़ा हुआ है। उसे दिल्ली में आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया।
उसके खिलाफ हत्या, जाली नोट, तस्करी, वसूली आदि के मामले दर्ज हैं। उस्मान ने अबू सलेम के इशारे पर गायक दलेर मेहंदी और फिल्म निर्माता राकेश रोशन पर भी गोलियां चलाई थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें