Move to Jagran APP

मुंबई में फंसी मोनोरेल, बचाए गए यात्री

मुंबई। बिजली आपूर्ति बंद होने से रविवार को मुंबई की मोनोरेल वडाला इलाके के भक्ति पार्क में अटक गई। इ

By Edited By: Published: Mon, 16 Mar 2015 03:09 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2015 02:48 AM (IST)
मुंबई में फंसी मोनोरेल, बचाए गए यात्री

मुंबई। बिजली आपूर्ति बंद होने से रविवार को मुंबई की मोनोरेल वडाला इलाके के भक्ति पार्क में अटक गई। इससे उसमें सवार 11 यात्री और दो चालक करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

इस घटना के कारण करीब तीन घंटे तक मोनोरेल यातायात ठप रहा। मोनोरेल परियोजना निदेशक दिलीप कावठकर ने बताया कि तीन घंटे के बाद सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। सुबह करीब 8.35 मिनट पर बिजली आपूर्ति बंद होने से मोनोरेल अचानक बंद हो गई और ट्रैक पर ही फंस गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

मुंबई में मोनो रेल की शुरुआत 2009 में हुई थी। मोनो रेल के इतिहास में यह पहली घटना है। मोनोरेल फंसने की सूचना मिलने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया भी मौके पर पहुंचे और मोनोरेल संचालन देखने वाली कंपनी एमएमआरडीए के आपदा प्रबंधन की आलोचना की। उन्होंने एमएमआरडीए को यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.