किसानों का साहूकारी कर्ज होगा माफ: फडणवीस
मुंबई। राज्य सरकार किसानों का साहूकारी कर्ज माफ करेगी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस न
मुंबई। राज्य सरकार किसानों का साहूकारी कर्ज माफ करेगी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह घोषणा की। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के सभी कर्ज को माफ करने का फैसला लिया है। इससे किसानों के साथ उनके परिवार के लोगों को भी फायदा होगा।
यानी किसान के परिवार में से किसी ने साहूकारी कर्ज लिया है तो उसको सरकार माफ करेगी। लेकिन कर्ज माफी का लाभ उन किसानों को नहीं मिलेगा जिनके परिवार के लोग सरकारी नौकरी में हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर नदी किनारे उद्योग लगाने की अनुमति नहीं देगी। इसके लिए केंद्र सरकार के नियमों का ही पालन किया जाएगा।
विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सदस्य माणिकराव ठाकरे को बोलने का मौका नहीं दिए जाने से कांग्रेस ने जमकर हंगामा। ठाकरे ने कहा कि उपसभापति वसंत डावखरे को नाम देने के बावजूद मुझे बोलने का मौका जानबूझकर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उपसभापति से मैं बोलने के लिए अनुमति मांग रहा था। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य सुनील तटकरे ने इशारों में मुख्यमंत्री फडणवीस को अपना भाषण शुरू करने को कहा। इस बीच उप सभापति के दखल देने के बाद मामला शांत हुआ।
गाय-बैलों के लिए गोकुल ग्राम योजना
दुध न देने वाली बूढ़ी हो चुकी गायों और इस्मेताल में न आने वाले बैलों के पुनर्वसन के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार की मदद गोकुल ग्राम योजना शुरू करेगी। राज्य के राजस्व व कृषिमंत्री एकनाथ खडसे ने विधानसभा को यह जानकारी दी। खडसे ने बताया कि मुंबई के आरे कालोनी में 200 एकड़ जमीन पर गोकुल ग्राम योजना के तहत गौशालाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए 30-30 करोड़ के तीन प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्वंयसेवी संगठन भी इस कार्य के लिए आगे आए हैं। सरकार उन्हें इसके लिए अनुदान देगी।