Move to Jagran APP

हमले में घायल भाकपा नेता पंसारे का निधन

चार दिन पहले कोल्हापुर में अज्ञात हमलावरों के गोली का शिकार बने दिग्गज कम्युनिस्ट नेता गोविंद पंसारे का शुक्रवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार शाम को ही कोल्हापुर से मुंबई लाकर ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया था।

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 21 Feb 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2015 01:06 AM (IST)
हमले में घायल भाकपा नेता पंसारे का निधन

मुंबई। चार दिन पहले कोल्हापुर में अज्ञात हमलावरों के गोली का शिकार बने भाकपा नेता गोविंद पंसारे का शुक्रवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार शाम को ही कोल्हापुर से मुंबई लाकर ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया था।

loksabha election banner

पंसारे को मुंबई ले आने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। गौरतलब है कि सोमवार सुबह पंसारे व उनकी पत्नी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद से कोल्हापुर के एस्टर आधार अस्पताल में भर्ती पंसारे की हालत नाजुक बनी हुई थी।

अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। महाराष्ट्र में टोल टैक्स के खिलाफ जारी आंदोलन को लेकर 84 वर्षीय पंसारे हाल-फिलहाल चर्चा में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.