क्रिकेट वर्ल्डकप की खुमारी में नाचे बिग बी, ओढ़ा तिरंगा
मुंबई। पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्डकप का खुमारी छाई हुई है। इसका असर आम जनता से लेकर बी-टाउन तक देखन
By Edited By: Published: Mon, 16 Feb 2015 05:58 AM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2015 02:31 AM (IST)
मुंबई। पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्डकप का खुमारी छाई हुई है। इसका असर आम जनता से लेकर बी-टाउन तक देखने को मिल रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने घर के बाहर पाकिस्तान से भारत की जीत पर फैंस के साथ खूब नाचे।
बिग बी अमिताभ बच्चन जैसे ही फैंस से मुखातिब हुए वह तिरंगा हाथ में लिए हुए थे। फिर उन्होंने तिरंगा पीठ पर डाला और अपनी फेमस स्टाइल में नाचने लगे। उनके फैंस ने भी उनके साथ खूब डांस किया।
फैंस ने अमिताभ की इस दौरान अपने मोबाइल में फोटोज खींची। कुछ फैंस इस दौरान उनके साथ सेल्फी भी खींचते हुए दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें