कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए मैराथन में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी
मुंबई। कैंसर पीड़ितों को मदद के लिए मुंबई के स्कूली विद्यार्थी मैराथन में हिस्सा लेंगे। अगामी 1 फरवरी
मुंबई। कैंसर पीड़ितों को मदद के लिए मुंबई के स्कूली विद्यार्थी मैराथन में हिस्सा लेंगे। अगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाली 17 वीं टेरी फॉक्स रन में लगभग 10 हजार बच्चे शामिल होंगे। मैराथन नरीमन पाइंट स्थित एयर इंडिया से शुरू होगी। इसके बाद बच्चों को मरीन ड्राइव के फ्लाइओवर तक जाकर वापस एयर इंडिया के पास आना होगा।
इसमें लगभग 50 स्कूलों के साथ 8 कॉलेजों के विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। मैराथन स्पर्धा से एकत्रित होने वाली राशि मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को दी जाएगी।
स्पर्धा की संयोजक गुल कृपलानी ने पत्रकारों को बताया कि मैराथन में 6 करोड़ रुपए की राशि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से मिलने वाली राशि को कैंसर के पीड़ितों के इलाज के लिए दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कैंसर पर शोध, चिकित्सा सुविधा और इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के मैराथन का आयोजन हर साल किया जाता है। पिछले साल 2014 में भी 16 वें टेरी फॉक्स रन का आयोजन किया गया था। उस दौरान 2 करोड़ रुपए की राशि इकट्ठा की गई थी।