Move to Jagran APP

एशिया का तीसरा सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज

मुंबई। महाराष्ट्र लगातार तरक्की की सीढियां चढ़ते जा रहा है। अर्थव्यवस्था हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर स

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 02:08 AM (IST)
एशिया का तीसरा सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज

मुंबई। महाराष्ट्र लगातार तरक्की की सीढियां चढ़ते जा रहा है। अर्थव्यवस्था हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में महाराष्ट्र ने प्रगति की है। नए बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लेकर कई उद्योग राज्य में स्थापित किए गए हैं। इन सभी विकास कायरें के बारे में झलक महाराष्ट्र की सीरीज के तहत हम आपको सिलसिलेवार जानकारी दे रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र के कोंकण में स्थित पनवलनाडी वियाडक्ट रेलवे ब्रिज के बारे में बता रहे हैं।

loksabha election banner

भारत का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है पनवलनाड़ी वियाडक्ट

वर्तमान में पनवल ब्रिज एशिया का तीसरा और भारत का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। यह महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले से गुजरने वाली पनवल नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 64 मीटर और लम्बाई 424 मीटर है।

ख़ास तकनीक से बनाया गया है पनवल ब्रिज

इस ब्रिज को एल एंड टी के ईसीसी डिवीज़न द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने के लिए ख़ास स्लिप टेक्नोलॉजी नाम की तकनीक का उपयोग किया गया है। यह कोंकण रेलवे रूट पर बना है। इस रूट पर कुल 2 हजार पुल और 91 ब्रिज स्थित है।

अमेरिकन संस्था कर चुका है सम्मानित

1995 में अमेरिका कंक्रीट संस्था ने मोस्ट आउटस्टैंडिंग कंक्रीट स्ट्रक्चर के अवार्ड से इस ब्रिज को सम्मानित किया था। यह पहली दफा था जब किसी अमेरिकी संस्थान ने भारत के आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग को सम्मानित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.