Move to Jagran APP

महिलाओं ने गाउन पहना तो होगा जुर्माना, महिला मंडल का फैसला

मुंबई। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर जींस फिर मोबाइल पर प्रतिबंध के फैसले के बाद अब नवी मुंबई

By Edited By: Published: Thu, 11 Dec 2014 06:14 AM (IST)Updated: Thu, 11 Dec 2014 02:26 AM (IST)
महिलाओं ने गाउन पहना तो होगा जुर्माना, महिला मंडल का फैसला

मुंबई। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर जींस फिर मोबाइल पर प्रतिबंध के फैसले के बाद अब नवी मुंबई में महिलाओं के गाउन पहनने पर रोक का एक अनोखा फैसला सामने आया है। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नवी मुंबई के एक गांव में महिलाओं के गाउन पहनने पर ही रोक लगा दी गई है। गांव की इंद्रायणी महिला मंडल ने यह रोक लगाई है। इतना ही नहीं इस आदेश के उल्लंघन पर 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

loksabha election banner

बोर्ड पर जारी किया फरमान

गांव में लगे एक बोर्ड पर लिखकर यह आदेश जारी किया गया है। साथ ही आदेश का पालन नहीं करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

वेशभूषा को माना वजह

गोठावली गांव में महिला मंडल की सदस्यों ने एक बैठक की। बैठक में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान निष्कर्ष निकला कि , महिलाओं की बदलती वेशभूषा के कारण ही दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं।

महिलाओं के गलत पहनावे के चलते ही पुरुष आकर्षित होते हैं और दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। इस पर बैठक के बाद फैसला किया गया कि गाउन पहनकर महिलाएं घर के बाहर नहीं जाएंगी। साथ ही आदेश का पालन न करने वाली महिलाओं से 500 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

दो महिलाएं दंडित

मंडल की महिलाएं ही महिलाओं पर नजर रखेंगी। आदेश के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल करेंगी। इस मामले में दो महिलाओं से जुर्माना वसूलकर उन्हें रसीद भी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.