राज्य सरकार ने प्लास्टिक से बने तिरंगों पर लगाया प्रतिबंध
मुंबई। राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय त्योहारों पर कागज से बने राष्ट
मुंबई। राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय त्योहारों पर कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज का ही इस्तेमाल करना होगा। राज्य सरकार ने स्कूल और कालेजों में प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग पर पांबदी लगा दी है। सरकार ने प्लास्टिक के बजाय कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल करने का आदेश दिया है। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
राज्य सरकार ने नया शासनादेश राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के आधार पर जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के सभी स्कूल, महाविद्याल और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाएं अब प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अब सभी जगहों पर केवल कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करना होगा।