Move to Jagran APP

कांग्रेस-एनसीपी नहीं जीत पाएंगी 10 से ज्यादा सीटें: मोदी

मुंबई/पंढरपुर/तुलजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जोरदा

By Edited By: Published: Tue, 14 Oct 2014 02:05 AM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 01:51 AM (IST)
कांग्रेस-एनसीपी नहीं जीत पाएंगी 10 से ज्यादा सीटें: मोदी

मुंबई/पंढरपुर/तुलजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनके अंत की शुरुआत हो चुकी है। महाराष्ट्र के चुनावों में कांग्रेस-एनसीपी 10 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएंगी। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को वोटिंग है। यहां रविवार को मोदी के प्रचार अभियान का आखिरी दिन था। इस दिन उन्होंने सोलापुर के पंढरपुर, उस्मानाबाद के तुलजापुर और मुंबई के बोरीवली में सभाएं कीं। एनसीपी पर हमला बोला। कहा, एनसीपी यानी नेचुरली करप्ट पार्टी। पार्टी के गठन के बाद से कुछ नहीं बदला है। इसके नेता वही हैं।

loksabha election banner

क्या आप जानते हैं कि उनकी घड़ी का क्या मतलब है? उनकी घड़ी में 10 बजकर 10 मिनट दिखाया गया है। इसका अर्थ है कि हर 10 साल बाद उनकी भ्रष्ट गतिविधियां 10 गुना बढ़ जाती हैं। अगर उन्हें फिर चुनकर भेजा तो उनका भ्रष्टाचार अब 15 गुना बढ़ जाएगा।' मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि वह केंद्र में बैठकर देश के खजाने की रखवाली कर रहे हैं। किसी पंजे को खजाने को छूने तक नहीं देंगे। मोदी ने बोरीवली में कहा, '15 साल में सरकार ने दो पीढि़यों को बर्बाद कर दिया गया।'

अमित शाह ने साधा मनमोहन सिंह पर निशाना

जालना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। कहा, मनमोहन सिंह 'मौन प्रधानमंत्री' थे। जबकि नरेंद्र मोदी 'बोलने वाले प्रधानमंत्री' हैं। सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सिवा सिर्फ पत्नी के सामने ही बोलते थे। मोदी जब जापान, नेपाल गए और अमेरिका के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भी संबोधित किया। उन्होंने अमेरिका और जापान में भी हिंदी बोले। हमें उन पर गर्व करना चाहिए।

इन्होंने खजाना खाली कर दिया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी ने अपने शासन में महाराष्ट्र को बर्बाद कर दिया। खजाना खाली कर दिया। अब भी वक्त है। इन्हें राज्य की राजनीति से उखाड़ फेंकें। उन्हें लगता है कि वे इतने शक्तिशाली हैं कि लोगों को जेब में रख सकते हैं। बार-बार सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि जब जनभावना बदलती है, तब कोई भी नहीं बच सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.