मुंबई की जगह गुजरात में निवेश करें उद्योगपति: आनंदीबेन
मुंबई। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मुंबई के उद्योगपतियों को गुजरात में उद्योग लगाने आमंत्
मुंबई। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मुंबई के उद्योगपतियों को गुजरात में उद्योग लगाने आमंत्रण दिया है। आनंदीबेन ने कहा कि मुंबई में आधा दिन ट्रैफिक में चला जाता है बाकी बचे समय में आप कितना काम कर सकते हैं। इस मुंबई शहर में आप क्यों निवेश करते हैं, मुंबई में क्या रखा हैं? गुजरात यहां से नजदीक है। आप गुजरात में निवेश कर सकते हैं। आनंदीबेन के इस विवादित बयान से काफी खलबली मच गई है।
आनंदीबेन इंडियन मर्चेट चेंबर्स के स्थापना दिवस समारोह में बतौर अतिथि के तौर पर उद्योगपतियों को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर महाराष्ट्र तथा मुंबई के कई बड़े उद्योगपति मौजूद थे।
पटेल ने कहा कि गुजरात में काफी बदलाव हुआ है। नरेंद्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनने की वजह से अब गुजरात जैसा ही विकास देश के अन्य राज्यों में होगा। गुजरात में निवेश के लिए अच्छा माहौल है। अगले तीन सालों में गुजरात के हर घर में शौचालय होगा।
मुख्यमंत्री आनंदीबेन पहले पंद्रह मिनटों तक अंग्रेजी में भाषण किया लेकिन बाद में वह गुजराती में बोलने लगी। उपस्थित लोगों ने इस बारे में पूछने पर उन्होंने जब नरेंद्रभाई अमेरिका में हिंदी में भाषण कर सकते हैं तो मैं मुंबई में गुजराती में भाषण क्यों नहीं कर सकती।