Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार की पोल खोलेंगे: राणे

By Edited By: Published: Tue, 09 Sep 2014 05:45 AM (IST)Updated: Tue, 09 Sep 2014 01:27 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार की पोल खोलेंगे: राणे

मुंबई। किताबों के जरिए कांग्रेस सरकार के विकास कार्य और मोदी सरकार के झूठे आश्वासनों को जनता के बीच ले जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव प्रचार प्रमुख और उद्योगमंत्री नारायण राणे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आने वाले मोदी अपने आश्वासनों को पूरा करने के बजाय पलटी मार गए हैं। भाजपा की पोल वे जनता के बीच जाकर खोलेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने रविवार को दो पुस्तकें जारी की।

loksabha election banner

जिंकणारच (जीतेंगे) और मोदी ने जनता को फंसाया नाम की दो पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय गांधी भवन में किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव विकास और मोदी सरकार के कामकाज के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, लेकिन कांग्रेस प्रमुख रूप से विकास के मुद्दे पर जोर देगी। चूंकि राज्य में 15 साल से विपक्ष सत्ता से बाहर है। इसलिए लाइलाज होकर हमें केंद्र सरकार के गलत नीतियों की आलोचना करनी पड़ेगी।

कांग्रेस के चुनाव प्रचार प्रमुख राणे ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग चरणों में कई पुस्तकों के जरिए कांग्रेस सरकार के विकास कार्य और मोदी सरकार के झूठे आश्वासनों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री राणे ने बताया कि पुस्तक में किस प्रकार चुनाव प्रचार करने, प्रचार के मुद्दे और प्रचार का स्वरूप का उल्लेख किया जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार करने में मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.