बेटी को भाजपा टिकट मिलते ही राकांपा मंत्री बर्खास्त
By Edited By: Published: Thu, 20 Mar 2014 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 20 Mar 2014 01:57 AM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार गावित की बुधवार को छुंट्टी कर दी गई। पृथ्वीराज चह्वाण सरकार में गावित राकांपा कोटे से मंत्री थे। राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा गावित की बेटी हिना को भाजपा द्वारा नंदुरबार संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करते ही उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुख्यमंत्री से उन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश कर दी जिसे चह्वाण ने तत्काल ही राज्यपाल के पास भेज दिया। हिना के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर अजीत ने गावित को पहले ही चेतावनी दे दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें